Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम...

डीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खण्ड बर्डपुऱ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में इस दौरान जिलाधिकारी नेग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा समीक्षा की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वाइब्रंेट विलेज सश्क्त सीमाएं भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।

इसके अन्तर्गत योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। बार्डर के गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़के, व अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। आप सभी लोग मिलकर सहयोग करें। भारत नेपाल सीमा पर खुला बार्डर क्षेत्र है। बार्डर के गांवों के ग्रामवासियों को जागरूक रहने की आवश्यकता है जिससे तस्करी को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है।

किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ प्राप्त करें। बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना चल रही है आप लोग इसका लाभ उठाये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये।

सके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये।आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सभी लोग अपना फार्मर रजिस्ट्री करा ले जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल सके। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षरोपण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौगढ कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर ओमप्रकाश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular