HomeMarqueeसोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के नाम से संचालित एक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर की गई पोस्ट को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में किए गए कटाक्ष को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से किया गया हमला बताया जा रहा है।

पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई है। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों दलों के कार्यकर्ता लगातार एक-दूसरे पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि विवादित पोस्ट में राजनीतिक शैली और आत्मसम्मान को लेकर तीखा कटाक्ष किया गया था। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने इसे प्रदेश अध्यक्ष का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। कई जगहों पर नारेबाजी और पुतला दहन जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी समर्थक इसे राजनीतिक प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह विवाद अब जमीनी राजनीति तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले सहित प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular