इटावा। महिला शिक्षक संघ इटावा के सौजन्य से नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुलोचना मौर्य प्रदेश अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ द्वारा की गई कार्यक्रम की।शुरुआत श्रीमती कुसुम शर्मा के द्वारा बहुत ही सुंदर और भावपूर्ण प्रार्थना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई इसके पश्चात सभी का माला पटका मुकुट आदि के द्वारा स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी तथा समस्त ब्लाक कार्यकारिणी के साथ-साथ सैकड़ो महिला शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ की गतिविधियों और उपलब्धियां पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह महामंत्री अर्चना चौधरी संरक्षिका श्रीमती मंजूलता राजपूत उपाध्यक्ष अर्चना पांडे मीनाक्षी पांडे कोषाध्यक्ष अनामिका पांडे मीडिया प्रभारी श्वेता चंदेल अर्चना बाजपेई सीमा यादव सीमा चौहान शैलजा चौधरी ज्योति सिंह श्रीमती अर्चना निशा मिश्रा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष सुप्रिया पाठक बसरेहर कुसुम यादव सैफई शिखा पाल नगर क्षेत्र रितु बाला बाडपुरा पूजा वर्मा आरती राजवंश आदि सैकड़ो अध्यापिकाएं उपस्थित रही।महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने कहा संघ का उद्देश्य महिला शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है संघ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।





