Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeभगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य संगीतमय कथा का भव्य आयोजन 9...

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य संगीतमय कथा का भव्य आयोजन 9 एवं 10 मई को

रायबरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 9 एवं 10 मई 2026 को दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य संगीतमय कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के प्रतिष्ठित स्थल रिफर्म क्लब लॉन ‘ए’, अस्पताल चौराहा, रायबरेली में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिन्दू संत महासभा के अध्यक्ष जगतगुरु चक्रपाणि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे वहीं श्री चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन धाम से पधार रहे कथा व्यास जगतगुरु श्री चित्रागुप्ताचार्य के मुख मंडल से भगवान चित्रगुप्त कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कायस्थ समाज की ओर से जिले में पहली बार आयोजित इस कथा को लेकर कायस्थ समाज एवं श्रद्धालुओं के मध्य विशेष उत्साह देखा जा रहा है जहां जिले के साथ ही विभिन्न जिलों से भी लोगों के आने की संभावना है। आयोजन की मुख्य आयोजिका समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस कथा में 50 हज़ार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान एड. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कथा में देश के सुप्रसिद्ध संत-महात्माओं एवं विद्वानों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचन से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महिमा एवं मानव जीवन में उनके आदर्शों पर आधारित दिव्य संगीतमय कथा का रसपान कराया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 09 मई 2026, शनिवार सायं 5:30 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का शुभारंभ होगा। 10 मई 2026, रविवार प्रातः 5:30 बजे से कथा का समापन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा आशीर्वचन प्रदान किए जाएंगे। सायं 7:30 बजे से 9:00 बजे तक भजन संध्या एवं सांस्कृतिक आरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कथा संजोजक समिति के पदाधिकारी अठेहा निवासी श्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular