गोरखपुर से एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे योगी
बड़ा लालपुर पहुंच कर वर पक्ष व वधू पक्ष के सभी सदस्यों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे यहां बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण सिंह के आवास पर गए। जहां आयोजित शादी के अवसर पर उन्होंने परिवार जनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे।वहां से सीधे सड़क मार्ग होते हुए बड़ालालपुर स्थित यूपी कालेज के प्रोफेसर राजीव के आवास गए।
प्रो. राजीव कृष्ण सिंह के पुत्र रोहित के विवाह के उपलक्ष्य में योगी ने वर पक्ष व वधू पक्ष के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। शादी में आए हुए लोगों का हाल-चाल जाना। योगी वहां करीब 15 मिनट रहे दौरान उन्होंनेसमझ में आए हुए लोगों से बातें की हाल जाना। प्रो० राजीव ने बताया कि, उनके पिता पूर्व कुलपति स्व. डाक्टर उदय प्रताप सिंह गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 1955 से अध्यक्ष रहे। उनल स्वर्गवास 27 सितंबर 2025 को हुआ।
कई दशकों से उनका पूरा परिवार गोरक्षनाथ पीठ से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि,उनके पुत्र रोहित खाद्य विभाग में वरिष्ठ विपणन अधिकारी हैं। उनका विवाह सात मई को मऊ निवासी दिनेश बहादुर सिंह की सुपुत्री प्रिया से होना है। बड़ालालपुर से सीधे योगी कालभैरव मंदिर पहुंचे जाहा विधिवत् दर्शन पूजन के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन-पूजन किया।
योगी पुलिस लाइन लौटकर प्रयागराज में समीक्षा बैठक के लिए चले गए। योगी काशी में मात्र पौने दो घंटे रहे। इस दौरान उनके साथ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व धर्मेंद्र राय, विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव व डा. अवधेश सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।





