Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeनवागत जिलाधिकारी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल

नवागत जिलाधिकारी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जौनपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट के क्रम में मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पंचायती राज, ग्राम्य विकास, कृषि, स्वास्थ्य, आईटीआई, आंगनबाड़ी, नलकूप, राज्य कर, कोषागार, होम्योपैथी, एआरटीओ आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी जौनपुर ने सभी विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी जौनपुर ने उपस्थित कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आप लोग शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ गति दें जिससे जनपद के चतुर्दिक विकास को और बल मिल सके।

प्रतिनिधि मंडल में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया, जिला मंत्री रामकृष्ण पाल, प्रांतीय प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, संरक्षक कृष्ण कुमार मिश्र,अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं मंत्री सकल नारायण पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष सरिता सिंह, आईटीआई संघ के जिला अध्यक्ष देवेश यादव, नलकूप संघ के जिला अध्यक्ष अभय सिंह एवं मंत्री सुरेश गौतम,राज्य कर विभाग के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अजय यादव, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, शिव हरि सिंह, रामलाल पाल, कुलदीप यादव, अजय मौर्या, अजय राजभर, दिनेश कुमार यादव,अरुण यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular