जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिविसेप्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

0
136

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु बैंक के अधिकारीगण तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की गयी।

बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी, एम.पी. सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, विनय सिंह, वीर अभिमन्यु कुमार जिला आबकारी, श्रीमती विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक, दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाट तथा माप, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहायक महा निबन्धक, अजीत कुमार मिश्र, एस.बी.आई, सुरेन्द्र कुमार मोटर वाहन निरीक्षक आर.टी.ओ, अनिल कुमार बैंक आफ बडौदा, अमन त्रिपाठी लिपिक यूपी नेडा, अभिषेक शर्मा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, राजमणि गुप्ता एसडीओ, बी.एस.एन.एल, रंजीत कुमार गुप्ता उत्कर्ष स्माल फाईनेंस बैंक, अजय कुमार सिंह अधीशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, उज्जवल कुमार त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चन्द्रजीत यादव अपर जिला सहकारी अधिकारी, रामसजीवन डूडा, शुभम साहू यूपी ग्रामीण बैंक, अलंकार सिंह बैंक आफ इण्डिया, डा0 शेषभान गौतम उप मुख्य चिकित्साधिकारी, पशुपति नाथ शुक्ला पंजाब एण्ड सिंध बैंक, श्याम बिहारी वन विभाग, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here