Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeअधिवक्ता संघ चुनाव: 227 मतदाताओं की सूची जारी, 7-8 मई को नामांकन

अधिवक्ता संघ चुनाव: 227 मतदाताओं की सूची जारी, 7-8 मई को नामांकन

मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं ने जताई आपत्ति

बिंदकी/फतेहपुर। तहसील परिसर स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव के लिए 227 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई। सूची जारी होते ही कुछ अधिवक्ताओं ने इसमें त्रुटियां बताते हुए नाराजगी जाहिर की और संशोधन की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कुछ नाम छूट गए हैं, जबकि कुछ नाम दोहराए गए हैं। इसको लेकर एल्डर कमेटी से सुधार की मांग की गई है। एल्डर कमेटी के सदस्य रमाकांत तिवारी ने बताया कि यदि किसी अधिवक्ता को मतदाता सूची पर आपत्ति है तो उसके बिंदुओं की जांच कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 व 8 मई को अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदों के लिए नामांकन पत्रों का वितरण एवं दाखिला होगा। 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके बाद 13 मई को शाम 4 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित होगी। 26 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि शाम 4:30 बजे से मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह बना हुआ है, हालांकि मतदाता सूची को लेकर उठी आपत्तियों के चलते चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular