Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोतवाली बांसी पुलिस की तत्परता: नाले में गिरी गाय को सकुशल निकाला...

कोतवाली बांसी पुलिस की तत्परता: नाले में गिरी गाय को सकुशल निकाला गया बाहर

बांसी सिद्धार्थनगर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व जनसेवा के क्रम में, कोतवाली बांसी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है।बुद्धवार की बीती रात्रि करीब 12:50 बजे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसी श्री मृत्युंजय पाठक अपने हमराही बल (हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, कांस्टेबल अशोक यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल शरद सिंह) के साथ क्षेत्र में रात्रि गस्त पर थे। गस्त के दौरान जब टीम रानीगंज चौराहे से इटवा मार्ग पर पहुँची, तो देखा कि पटरी पर बने गहरे नाले में एक गाय गिरी हुई है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही है।

मामले की गंभीरता और जीव दया को सर्वोपरि रखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से सकुशल और सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते पुलिस की नजर पड़ने और त्वरित कार्रवाई से बेजुबान पशु की जान बचाई जा सकी। पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय जनता और राहगीरों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।इस अवसर परप्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बांसी मृत्युंजय पाठक हे.कां. योगेंद्र यादव कां. अशोक यादव रि.कां. शरद सिंह सामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular