Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न पर एसोसिएशन ने उठाई आवाज

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न पर एसोसिएशन ने उठाई आवाज

निजी स्कूलों को बदनाम करने की साजिश!” — एसोसिएशन का आरोप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ललितपुर। आज प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश से भेंटकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद में दिन प्रतिदिन कुछ तत्वों द्वारा प्राइवेट स्कूलों की छवि खराब करने के उददेश्य से शिकायतें एवं आरोप प्रत्यारोप किया जा रहा है। जिससे विद्यालयों की स्थिति अभिभावकों एवं समाज के बीच लगातार खराब हो रही है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि विद्यालयों के विरू़द्ध प्राप्त होने वाली शिकायतों की सम्यक जांच उपरांत ही कोई कार्यवाही की जाए।

प्राईवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में निजी विद्यालयों के विरुद्ध लगातार बढ़ रही शिकायतों और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होने कहा कि एसोसिएशन का कहना है कि कुछ मामलों में बिना तथ्य जांच के विद्यालयों की छवि धूमिल करने का प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

हाल ही में सामने आए दो मामलों का उल्लेख करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पहलवान गुरूदीन महाविद्यालय, ललितपुर में एक छात्र कृष्ण गोपाल शर्मा, द्वितीय वर्ष, दिनांक 30 अप्रैल 2026 की प्रथम पाली परीक्षा में निर्धारित समय के पश्चात महाविद्यालय पहुंचे, जिस कारण वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। महाविद्यालय द्वारा पूर्व से ही प्रवेश पत्र वितरण की सूचना दी जा चुकी थी। अभिलेखों के अनुसार छात्र द्वारा शिक्षण शुल्क भी जमा नहीं किया गया था। कार्यालय द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु छात्र ने आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। इसके उपरांत छात्र द्वारा परिसर में अनुशासनहीनता का वातावरण उत्पन्न किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रावधानानुसार छात्र आगामी सेमेस्टर के साथ परीक्षा दे सकता है, जिससे उसका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार माई ड्रीम स्कूल, ललितपुर में एक छात्रा के अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिसर में अभद्र व्यवहार करने और स्कूल प्रशासन को धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा के अभिभावकों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य से लगातार अभद्रता की जा रही है तथा झूठे आरोप विद्यालय प्रबन्धन पर लगाये जा रहे है।

एसोसिएशन के मंत्री ध्रुव साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल विद्यालयों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और विश्वास के वातावरण को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय बिना सरकारी सहायता के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक दबाव और विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बिना प्रमाण के विद्यालयों को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, विद्यालयों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे शिक्षा का वातावरण सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे। उन्होने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्यों के निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर एक समिति गठित की जाये जिससे किसी भी विद्यालय का अनावश्यक शोषण रोका जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि किसी भी विद्यालय को अनावश्यक रूप से परेशान नही किया जायेगा। किसी भी घटना की निष्पक्ष जॉच कराने के उपरान्त ही दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने विद्यालयों के प्रबन्धकों एवं एसोसियेशन से कहा कि आप सभी विद्यालय संचालन के लिये निर्धारित नियमों का पालन करें तथा प्रयास करें कि छोटे छोटे मुददे आपके स्तर पर ही निस्तारित हो जाये जिससे हममे से किसी को भी परेशानी का सामना न करना पडे।

इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव महामंत्री ध्रुव साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम खजुरिया कोषाध्यक्ष शिशुपाल, सौरभ यादव, संग्राम सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह बॉबी राजा नाराहट, राजेश दुबे, विजय सिंह यादव कौशल किशोर गोस्वामी मोहन सैनी आकाश मसीह, कपिल मसीह, अरुण देवलिया, अभिषेक सैनी, बिहारी लाल सविता, श्रेयाश डियोढ़िया, सोहेल खान, वीरेंद्र सिंह महरौनी विकास पुरोहित, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular