Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeदूल्हा हत्याकांड में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

दूल्हा हत्याकांड में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

जौनपुर। दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपी गोली लगने के बाद दबोचे गए। हालांकि मुख्य तीन आरोपी अभी फरार है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीनों बदमाश-अमितेश, विकास यादव और कुशल के पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में तड़पते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से

हथियार और बाइक भी बरामद की है।अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त वही शातिर अपराधी हैं, जिन्होंने 1 मई की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। शादी की खुशियों के बीच मातम का साया तब छा गया, जब बारात के लिए निकले दूल्हे आजाद बिंद को रास्ते में अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने घेर

लिया और ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular