बंगाली समाज की महिलाओं ने गंगा घाट किनारे शंखनाद और पूजा की और झालमुरी खाकर जश्न मनाया
वाराणसी। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत के खुशी में आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सिगरा स्थित गुलाब बाग भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। ढोल नागौर के ताप पर कार्यकर्ता झूमकर नाचे जय श्री राम के नारे लगाए। इधर गंगा किनारे उत्सव का माहौल सुबह से ही रुझान के बाद दिखने लगा। बंगाली समाज की महिलाओं ने गंगा घाट किनारे शंखनाद और पूजा की और झालमुरी खाकर जश्न मनाया। वही कंचनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष/एम.एल.सी.कैम्प कार्यालय कंचनपुर वाराणसी में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विजयश्री का उत्सव मनाया। इस दौरान ढोल नगाड़ों, के साथ आतिशबाजी हुई हर हर महादेव जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाएं और मिठाइयां खिलाई।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि शानदार विजय उत्सव में प्रमुख रूप से सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ,जिला पंचायत अध्यक् पूनम मौर्या,पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह,प्रवेश पटेल,अरविंद पाण्डेय,गोबिंद दास गुप्ता,दीप कुमार सिंह,जितेंद्र केशरी,जयप्रकाश सिंह,प्रदीप प्रजापति,आलोक पांडेय,गोपाल नारायण सिंह ,रामशंकर पटेल,विनोद कुमार सोनकर ,राम मिलन मौर्या,विपिन पाल,श्याम सुंदर विश्वकर्मा,ओम प्रकाश प्रियदर्शी,उदय पटेल,पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी पटेल,अजय बिन्द,महेंद्र पटेल,राम सिंह यादव कल्लू,मनीष कालरा,अनिल कन्नैजिया,गौरव पटेल, आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





