अलीगढ़। महानगर में नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों के ऊपर सड़क बनाई गई और सड़क निर्माण के नाम पर बंदरबाट कर लिया। जिसका उदाहरण आज देखने को मिला जब मध्यरात्रि में एक घंटे की बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में भारी जलभराव के कारण शहर तलब में तब्दील हो गया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सीएम की विशेष निगरानी में करोड़ों रुपए की धन राशि जारी की गई थी। देखने में आया है कि नगर निगम द्वारा बनी बनाई सिमेंटेड सड़कों पर पुनः सड़क निर्माण कर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई परंतु जल भराव की समस्या वही की वही है।
इस कार्य ने नगर निगम के अधिकारियों की पोल खोल दी। नगर आयुक्त का कहना है कि शहर के विकास कार्य शासन की मंशा अनुसार कराए गए हैं जबकि यहां की जनता को जल भराव से मुक्ति नहीं मिल रही। पता नहीं नगर निगम ने नाला निर्माण और सड़क निर्माण किस पैमाने के अंतर्गत कराया जो एक घंटे की बारिश भी नही झेल पाई। इसको शहर का विकास कहे या सीएम की धन राशि का बंदरबाट। जबकि शासन से जो धन राशि जारी हुई यदि शासन उसकी जांच कराए तो सारा खेल सामने आ जाएगा।





