शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर।शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन और बुद्ध पूर्णिमा विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित के साथ हुई।मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा मशाल ने सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय 37 महिलाओं और 23 पुरुषों को अंगवस्त्र एवं गौतम बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि मणेंन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौतम बुद्ध पूरी दुनिया में शांति और अहिंसा के प्रवर्तक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के लोग सौभाग्यशाली हैं कि वे बुद्धभूमि के निवासी हैं।
उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना कर बुद्ध की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया, जिसमें तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय की भी अहम भूमिका रही।कार्यक्रम में राममिलन भारती,शकील शाह,अरविंद कन्नौजिया, श्यामलाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अजय चौरसिया सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम संयोजक एवं समाजवादी पार्टी के शोहरतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी गोपाल फौजी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मणेंन्द्र मिश्रा मशाल,राममिलन भारती,शकील शाह,अरविंद कन्नौजिया, श्यामलाल शर्मा, अजय चौरसिया,शिवचंद्र भारती, सर्वजीत भारती, जयराम, सहदेव, अशफाक खान, परमात्मा राव,लक्ष्मी गौतम, पुष्पा गौतम, श्रीकांति राव, कंसमती, रीता गौतम, केतकी देवी, पूनम, विजय लक्ष्मी, शांति, आरती देवी, जसमति, अजय नारायण, राम किशोर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





