सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाली एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हत्या का कारण आपस में पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि विगत् एक मई को वादिया श्रीमति ज्योति पत्नी बालकृष्ण निवासी केशवनगर नुमाइश कैंम्प थाना कोतवाली नगर ने थाने मंे तहरीर देकर अपने 14 साल के नाबालिग पुत्र के घर से सामान लेने जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने थाना स्तर से पुलिस की पाँच टीमें गठित कर छानबीन शुरू की गयी। थाना कोतवाली नग प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, मान सिंह, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र पाल सिंह, राजकुमार गौतम, महेन्द्र सिंह चौहान, मनोज कुमार, अरूण कुमार व महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में सीसीटीवी में एक महिला उक्त गुमशुदा बच्चे को स्कूटी पर पीछे बैठाकर ले जाते हुये पाया गया। जिसकी शिनाख्त हेतु आसपास पूछा गया तो इस महिला का नाम पूजा पत्नी रवि मोहन निवासी रूडकी कैम्प नुमाइश कैम्प थाना कोतवाली नगर प्रकाश में आया।
गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि मेरे पिता स्व.जगदीश की दो दुकान व एक मकान थे, जिनमें से एक दुकान मेरे पिता ने मेरे नाम कर दी थी व दूसरी दुकान मेरी बडी बहन ज्योति पत्नी सतपाल निवासी ग्राम खरेडा जिला मु.नगर के नाम कर दी थी तथा मकान हमारे पिता ने हम चारो बहनो के नाम कर दिया था। उसने अपने हिस्से की दुकान बेच दी थी तथा मेरी दुकान बिकने के बाद मेरी बहन ज्योति ने अपनी दुकान बिकवाने के लिये कहा। तो वह अपनी पुरानी दोस्त ज्योति पत्नी बालकृष्ण निवासी केशवनगर नुमाइश कैम्प थाना कोतवाली नगर के बेटे अनुराग के नाम खरीदने के लिये कहा।
अब से करीब डेढ साल पहले उसने अपनी दुकान 6.5 लाख रूपये में बेची, तो 02 लाख रूपये मुझे नगद मिल गये थे और 4.5 लाख रूपये अनुराग के खाते में चले गये। जब उसने अपने 4.5 लाख रूपये ज्योति व अनुराग से मांगे, तो पैसे को लेकर ज्योति के लडके अनुराग से काफी झगडा व कहासुनी हुयी। उसने बताया कि लडके अनुराग को अम्बाला सरसावा रोड पर स्थित बडी नहर में मारने की उद्देश्य से गहरे पानी मे धक्का दे दिया है।
थाना स्थानीय द्वारा गठित टीम व आसपास थानों से फोर्स बुलाकर व 17 गोताखोर को तुरन्त बुलाकर बड़ी नहर अम्बाला रोड पर अपहर्त गुमशुदा बच्चे को तलाश किया गया तथा 14 घंटे लगातार सर्च आपरेशन चलाकर नहर का पानी बंद कराकर बच्चे को बडी नहर के पुल से करीब 150 मीटर आगे नहर से ही मृत अवस्था मे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





