Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी अभिमन्यु मांगलिक का कोतवाली निरीक्षण

एसपी अभिमन्यु मांगलिक का कोतवाली निरीक्षण

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना कोतवाली का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, हवालात, आगंतुक कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्टाफ से संवाद करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए तथा प्रत्येक शिकायत और प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली के संचालन, लंबित प्रकरणों, विवेचनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस पुलिस कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे नियमित रूप से अपडेट रखना अनिवार्य है। साथ ही लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

एसपी ने विवेचकों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर मामले में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, साइबर अपराध और गंभीर मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्टाफ को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक होना चाहिए, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत हो सके। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular