Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomePolitical'जरूरत पड़ी तो कांग्रेस निभाएगी किंगमेकर की भूमिका', बंगाल चुनाव परिणाम से...

‘जरूरत पड़ी तो कांग्रेस निभाएगी किंगमेकर की भूमिका’, बंगाल चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान

बंगाल में कांग्रेस पर्यवेक्षक गुलाम मीर ने कहा कि अगर तृणमूल अकेले सरकार नहीं बना पाई तो कांग्रेस निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कहा कि महिलाओं के समर्थन से तृणमूल को बहुमत मिलेगा।

बंगाल में कांग्रेस के पर्यवेक्षक गुलाम मीर ने कहा कि तृणमूल अगर अकेले सरकार गठित करने की स्थिति में नहीं होगी और उसे समर्थन की जरूरत पड़ेगी तो उस स्थिति में उनकी पार्टी निर्णायक भूमिका अदा करेगी।

गुलाम मीर ने आगे कहा कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है, उसका बिल्कुल उल्टा होगा। तृणमूल सरकार ने बंगाल की महिलाओं के हाथों में सीधे तौर पर जो आर्थिक सहायता पहुंचाई है, उसे उसका फायदा जरूर मिलेगा।

बंगाल के कुल मतदाताओं का 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, जिनका कम से कम 60 प्रतिशत वोट तृणमूल को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के मतदाता बेहद जागरूक हैं। उन्होंने चुपचाप मतदान किया है। किसी को यह समझने नहीं दिया कि वे क्या चाहते हैं।

क्या फिर बनेगी TMC सरकार?

कारण अगर तृणमूल को पता चल जाता कि जनता भाजपा की तरफ है तो वह अशांति करती और अगर भाजपा को यह पता चल जाता की जनता तृणमूल के साथ है तो वह गड़बड़ी फैलाती इसलिए बंगाल के मतदाताओं ने अपना मत जाहिर होने नहीं दिया।

गुलाम मीर ने आगे कहा कि बंगाल में तृणमूल सांगठनिक तौर पर बेहद मजबूत है। वाममोर्चा शून्य हो चुका है। कांग्रेस का संगठन भी कमजोर है और भाजपा हवा में बात कर रही है। उसका कोई संगठन नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular