Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित।

गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान गो-आश्रय, जिला स्तरीय ओडीटी सेल, सरयू ड्रेनेज खंड, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति समेत पंचायत, कृषि, नेडा, समाज कल्याण, सिंचाई, पूर्ति, जल निगम, बेसिक शिक्षा, प्रोबेशन, विद्युत, फैमिली आईडी, वन, खनन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं एनआरएलएम से संबंधित कार्यों पर गहन चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दें और सभी कार्यों को समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण करें, ताकि जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंच सके। उन्होंने विभागीय रैंकिंग में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने के भी निर्देश दिए।

सरयू ड्रेनेज खंड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि नालों की सफाई से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए। वहीं, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्यों की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के समन्वय से कार्य करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर दिखाई दे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीपीआरओ लालजी दूबे, एक्सईएन विद्युत राम मोहन पाण्डेय, एआरओ सप्लाई विभाग शिव प्रकाश त्रिपाठी, सीडीपीओ दुर्गेश कुमार सहित सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular