Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurगोरखपुर मंडल में 200 श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले कराएगी योगी...

गोरखपुर मंडल में 200 श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले कराएगी योगी सरकार

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा भव्य आयोजन, मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे मेजबान

श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत हर जोड़े के खाते में भेजे जाएंगे 85000 रुपये

गोरखपुर । अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर योगी सरकार गोरखपुर मंडल के 200 श्रमिकों के परिवारों को बड़ा उपहार देने जा रही है। इस दिन सरकार किसी भी परिवार के लिए बिटिया की शादी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उठाने जा रही है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस पर एक मई को मंडल के चारों जिलों से कुल मिलाकर 200 बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर श्रमिकों की एक बड़ी चिंता दूर कर दी जाएगी। श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। इसमें श्रम मंत्री और कई जनप्रतिनिधि मेजबान के रूप में उपस्थित रहेंगे।

श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से संचालित ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के तहत आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेंमंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रस्तावित है। सामूहिक विवाह के इस आयोजन में विभाग प्रति जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें से 85000 रुपये प्रत्येक उपस्थित जोड़े के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। जबकि 15000 रुपये प्रति जोड़े की दर से आयोजन व्यय का भुगतान किया जाएगा।

श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भव्य बनाने की तैयारी की गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर सहित तमाम जनप्रतिनिधि स्वयं मेजबान की भूमिका में उपस्थित रहेंगे। विभाग का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमापूर्ण और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

उप श्रमायुक्त शक्तिसेन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों को यह अहसास कराना है कि सरकार उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने बताया कि चंपा देवी पार्क में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि श्रमिकों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular