गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और केंद्रीय गौ मंत्रालय बनाने की रखी मांग
इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने गौ सम्मान दिवस पर सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध,गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून, गौ मंत्रालय बनाने और गोचर बोर्ड गठन की मांग की गई।डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की बात कही।इस दौरान महामंत्री नितिन तिवारी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि भारत में गौहत्या पर पूर्णतःप्रतिबंध लगे और गौ हत्या पूर्णता समाप्त हो।गाय को राष्ट्रमाता,राष्ट्रदेव,राष्ट्र आराध्या,राष्ट्र धरोहर,राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाए।
गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनाया जाए,गोचर बोर्ड का गठन हो और चारा सुरक्षा नीति तय की जाए।गौ आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जाए।वेदलक्षणा गोवंश से प्राप्त पंचगव्य उत्पादों का निर्माण एवं विपणन बढ़ाया जाए।ज्ञापन देने के दौरान महामंत्री नितिन तिवारी,डीजीसी शिव कुमार शुक्ला,तरुण शुक्ला,राजवीर सिंह चौहान, कृपानंद बाजपेई,वैभव मिश्रा,राजुल शुक्ला,सनी यादव,आदित्य मोहन शर्मा, जयंत बौद्ध,अवनीश कुमार,विकास रावत,राजीव दुबे,मयंक तिवारी,अतुल पांडे,अजीत तोमर,रीना यादव,नवनीत चतुर्वेदी,अनुग्रह चौहान,सौरभ झा,अमित चौरसिया,सुबोध राजपूत एवं मीडिया प्रभारी अमित तिवारी समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।





