Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurसोना लेकर भागे उचके, लड़की ने 100 मीटर दौड़ाकर एक लुटेरे को...

सोना लेकर भागे उचके, लड़की ने 100 मीटर दौड़ाकर एक लुटेरे को गिराया

गोरखपुर। जिले के गोला उपनगर में सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मौका पाकर करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर लेकर फरार हो गए।

इस दौरान दुकान संभाल रही दुकान मालिक की बेटी ने साहस दिखाते हुए 100 मीटर बदमाशों का पीछा किया और एक को गिरा भी दिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना गोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 स्थित डॉ. अनिल तिवारी के क्लिनिक के सामने बनी देवांश स्वर्णकला केंद्र की है। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की सगाई के कार्ड बांटने बाहर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में छोटी बेटी दुकान संभाल रही थी।

पीड़िता ने बताया कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और गहने दिखाने को कहा। जैसे ही उसने गहने दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी कान के झाली झपट्टा मारकर उठा लिए और भागने लगा। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी।

उसने एक आरोपी को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह झटका देकर भाग निकला। इस दौरान पीडिता अमृता के हाथ में चोट भी लग गई। दुकान के मालिक राकेश वर्मा ने बताया कि लूटे गए 20 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दूसरा आरोपी थाने से महज दस मीटर की दूरी सरया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था। दोनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। लड़की की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। वही क्लिनिक संचालक डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि लड़की के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार कर दिया गया है।

थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया…

“पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular