आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बाटें गए नियुक्ति प्रमाण पत्र
चन्दौली । सरकार ने महिला आरक्षण लागू करने के लिए संशोधन बिल लाया, लेकिन विपक्ष ने इसके खिलाफ वोट किया । महिला आरक्षण की राह में विपक्ष ने रोड़ा अटकाने का काम किया है । इसके लिए देश की महिलाएं कभी विपक्ष को माफ नहीं करेंगी । उन्होंने इसे देश की महिलाओं के साथ धोखा बताया । उक्त बातें ब्लॉक धनुपुर में आयोजित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र बाटने के दौरान बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद ने कही । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे जा रही । आज ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट निकला है जिसमे छात्राएं टॉप पर रही है ।
हम नियुक्ति प्रमाण पत्र नही दे रहे है बल्कि जो भारत के भविष्य है आने वाली पीढियां है देश को मजबूत करना है । उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधनमंत्री मोदी से कहा करते है कि हमारा युवा स्वस्थ रहेगा तो हमारा भारत सशक्त रहेगा । हमारी बेटियां की जितनी भागीदारी बढ़ेगी उतना हमारा देश आगे बढ़ेगा । उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूर्वर्ती सरकारों में भी योजनाएं थी लेकिन कोई पारदर्शिता नही थी । कभी पता ही नही चला कब नियुक्ति हुई कब प्रमाण पत्र बटे और किसकी नियुक्ति हुई । सभी योजनाएं कागज के पन्नो तक ही सीमित रही ।। लेकिन बीजेपी सरकार में सारी योजनाएं धरातल पर दिखाई देती है हर विभागों में पारदर्शिता है ।
पहले की सरकारों ने गरीबो के लिए रोटी, कपड़ा व मकान देने का दम्भ भरती है लेकिन गरीबो को न रोटी मिला और न मकान और न ही कपड़ा । कहा कि मोदी जी ने जबसे देश का कमान संभाले है उन्हों के कहा कि जितना रोटी की, कपड़ा कीव मकान की जरूरत है उसके साथ ही शिक्षा व चिकित्सा भी जरूरी है । कहा कि 65 साल राज करने के बाद प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज और 650 सीटे हुआ करती थी आज प्रदेश में 78 मेडिकल कॉलेज और 12000 सीटे हो गयी है । प्रत्येक जिलों में मेडिकल कॉलेज, बेहतर विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। कहा कि पहले लोग कहते थे कि केंद्र से 1 रुपया चलता है तो केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। आज 1 रुपया निकलता है तो 100 के 100 लाभार्थियों के खाते में जमा हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कुँवर वीके सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव, ब्लॉक प्रमुख शैलेश के साथ ही विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।





