इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और विपक्ष के रवैये के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष,महिला कल्याण निगम अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की उपस्थिति में व जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य के नेतृत्व में अखिलेश यादव व राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का दावा करने वाले दलों का विरोधाभास तब सामने आया, जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोक दिया गया।देश की नारी शक्ति अब इस सच्चाई को भली-भांति समझ चुकी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि* विधेयक गिराए जाने से देशभर में महिलाएं आक्रोश में हैं,ये आक्रोश पंचायत, विधानसभा और लोकसभा तक दिखना चाहिए।महिलाओं को अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी। 2027 और 2029 में फिर भाजपा की सरकारें बनानी होगी।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,महिला मोर्चा अध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य,जिला उपाध्यक्ष मधु तोमर,अभियान संयोजक संजीव भदौरिया,जिला मंत्री प्रीति दुबे,अनुराधा कैंथवार,मंजू पांडेय,आकांक्षा गुप्ता, अंगूरी पाल,वर्षा दुबे,अर्चना कुशवाहा, सोनिया चक,राधा पाल,मोहिनी राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़,सतेंद्र राजपूत,हरनाथ कुशवाह,जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे,कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी,अभिषेक मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी,आई टी संयोजक शरद तिवारी सहित मातृ शक्ति उपस्थिति रहीं।





