Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeEntertainmentअभिनेता अंकुर भारद्वाज की एंट्री से सन नियो के 'सत्या साची' शो...

अभिनेता अंकुर भारद्वाज की एंट्री से सन नियो के ‘सत्या साची’ शो में आएगा एक नया मोड़

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अप्रैल, 2026: सन नियो के शो ‘सत्या साची’ में अब एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंकुर भारद्वाज शो में शौर्य के किरदार में नजर आएँगे। उनके आने से कहानी में नई ऊर्जा और नया नजरिया जुड़ने वाला है, जिससे ड्रामा और भी गहरा और रोचक हो जाएगा।

अंकुर भारद्वाज ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं ‘सत्या साची’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ। यह एक बेहतरीन शो है, जिसकी कहानी बहुत मजबूत है और इतने टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। शौर्य का किरदार बहुत अलग-अलग पहलुओं वाला से गुजरा है और यही बात मुझे इसमें काम करने के लिए आकर्षित करती है। दर्शकों के बीच पहले से लोकप्रिय शो और किरदार का हिस्सा बनना एक जिम्मेदारी जरूर होती है, लेकिन मैं इसे एक अच्छे मौके के रूप में देखता हूँ। मैंने इस किरदार को अच्छे से समझने और इसे सच्चाई के साथ निभाने पर ध्यान दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “दर्शकों को शौर्य के कई रंग देखने को मिलेंगे। वह इमोशनल भी है, मजबूत भी है और उसके अंदर बहुत कुछ चल रहा है। उसकी कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आएँगे, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएँगे। मैंने उसके बैकग्राउंड और भावनाओं को समझने की कोशिश की है, ताकि मेरा अभिनय बहुत नैचुरल और वास्तविक लगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे भी उतना ही प्यार देंगे, जितना वे इस शो को देते आए हैं।”

अंकुर की एंट्री के साथ शो में अब और ज्यादा ड्रामा, इमोशन और सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे।

देखना न भूलें ‘सत्या साची’ शो हर दिन, रात 8 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular