Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshSiddharth Nagarजिलाधिकारी ने किया आईटीआई बसडिलिया का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया आईटीआई बसडिलिया का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मंगलवार को आईटीआई बसडिलिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न कक्षों, प्रयोगशालाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से संवाद कर उनकी उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संस्थान की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी प्रशिक्षण सत्र को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि संस्थान में स्वच्छता, अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही प्रशिक्षण में आधुनिक उपकरणों एवं नवीन तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे छात्र वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकें। उन्होंने प्रचार-प्रसार बढ़ाने, अभिभावकों एवं छात्रों को जागरूक करने तथा संस्थान की उपलब्धियों को साझा करने पर भी बल दिया। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से ही युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular