बिवांर थाना क्षेत्र के बंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला शीलू सिंह पत्नी ब्रजकिशोर सिंह के अनुसार गांव के रामखिलावन, प्रीतम (पुत्रगण शंभू सिंह) और दिलीप (पुत्र रामऔतार) से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि सुबह तीनों युवक घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने थप्पड़, घूंसा और डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
महिला ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और पति को जान से मारने की धमकी दी गई। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर भी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मामले में एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





