झाड़ फूँक करने के बहाने महिला के साथ किया था दुष्कर्म
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने झाड़ फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले मस्जिद के मौलवी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 18 अप्रैल को वादिया ने तहरीर देकर आरोपी मस्जिद का मौलवी व नदीम पुत्र शकील निवासी जीवाला थाना फतेहपुर के खिलाफ वादिया को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने तथा अभियुक्त नदीम द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान मुकदमंे में धारा 352/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी। श्री पाठक ने बताया कि आज उनके व थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमें में वांछित अभियुक्त मौलवी मौ.जुनैद व नदीम को बडूली तिराहा थाना नागल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





