Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगम कर्मचारियों के स्वास्थय के प्रति सदैव गंभीर: मृत्युंजय

निगम कर्मचारियों के स्वास्थय के प्रति सदैव गंभीर: मृत्युंजय

वेलमड हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से निगम ने लगाया कर्मचारी स्वास्थय जांच शिविर

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आज जनमंच परिसर में वेलमड हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से निगम कर्मचारियों के लिए एक स्वास्थय जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने किया। शिविर में करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों का स्वास्थय परीक्षण किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जनमंच परिसर स्थित कुसुम विहार सभागार में आयोजित शिविर में वेलमड हॉस्पिटल द्वारा परामर्श के अलावा ईसीजी, बीपी व शुगर जांच निशुल्क की गयी।

हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित चौहान ने निगम कर्मचारियों के हृदय सम्बंधी रोगों की जांच करते हुए हृदय रोगों से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हृदय रोगी समय-समय पर जांच कराने के अतिरिक्त चिकित्सकों द्वारा लिखी दवाईयां निरंतर लेते रहें। इसके अलावा सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कंडारी ने भी निगम कर्मचारियों की जांच कर उन्हें स्वास्थय परामर्श दिया। आयुषी ने नेत्र जांच एवं टीम के सहयोगियों स्नेहा, वैभव जोशी, महावीर, परमिन्द्र, आकाश व सतवेंद्र ने ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर आदि की जांच में सहयोग किया।

इससे पूर्व अपर नगरायुक्त मृत्यंुजय ने स्वास्थय जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फ्रंट लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ कार्याे के त्वरित गति से निष्पादन के लिए जरुरी है कि निगम के कर्मचारी स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा समय-समय पर गलब्स, मास्क व अन्य सफाई उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों के स्वास्थय के प्रति सदैव गंभीर रहा है, आज का स्वास्थ्य जांच शिविर उसी दिशा में एक कदम है।

अपर नगरायुक्त ने सभी चिकित्सकों की सीट तक पहुंचकर शिविर के सम्बंध में उनकी तैयारियों की भी जानकारी ली। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने भी सम्बोधित किया। वेलमेड के मैनेजर सागर कोहली व डॉक्टर्स टीम का नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने बुके देकर स्वागत किया। शिविर में मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद सहित अनेक सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular