Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeआयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं की कमी से मरीज परेशान

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं की कमी से मरीज परेशान

मिठौरा (महराजगंज)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिठौरा इन दिनों दवाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। इसके चलते इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक मरीजों की जांच तो कर रहे हैं, लेकिन दवाएं उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बिना दवा लौटना पड़ रहा है। दवा के अभाव में मरीजों को मजबूरन निजी मेडिकल स्टोर्स से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

हरपुर खुर्द के सोनू ने कहा कि उन्हें पूरी दवा नहीं मिली, जिससे बाहर से दवा लेनी पड़ी। इलाज कराने आईं किरन देवी ने भी बताया कि महिलाओं से जुड़ी बीमारियों की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 30 से 40 मरीज चिकित्सालय पहुंचते हैं, लेकिन दवाओं की कमी के चलते उन्हें निराश लौटना पड़ता है।

इस स्थिति से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इस संबंध में चिकित्सालय के चिकित्सक मृत्युंजय प्रसाद पांडेय ने बताया कि दवाओं की कमी को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी, जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular