Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeरात में गांव पहुंचकर एडीएम अरविंद कुमार ने लगाई चौपाल

रात में गांव पहुंचकर एडीएम अरविंद कुमार ने लगाई चौपाल

हल्का लेखपाल लापरवाही के चलते निलंबित

शाहजहांपुर, जनपद के अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को ग्रामीणों ने अवगत कराया कि उनके गांव में फार्मर रजिस्ट्री के लिए ना कोई कैंप लगाया गया है ना फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है इस शिकायत को अरविंद कुमार ने गंभीरता से लिया और रविवार की रात्रि वह गांव पहुंच गए गांव में पहुंचते ही आनन-फानन में पंचायत घर के अंदर प्रकाश व्यवस्था की गई और एडीएम ने रात में ही चौपाल लगा दी जहां गांव के सैकड़ो लोग अपनी जन समस्याएं लेकर पहुंच गए इस दौरान तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम चंदौरा बहादुर के ग्रामीणों में विकास द्वारा अपने भाई के ऐक्सिडेंट में मृत्यु होने पर कृषक दुर्घटना योजना का लाभ न मिलने , संगीता द्वारा विरासत और फॉर्मर रजिस्ट्री, गीता देवी पति के एक्सीडेंट पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना, वारिसान, फॉर्मर रजिस्ट्री ना बनने,रामनिवास द्वारा कुरा बंटवारा न करने वहीं सोनेलाल यादव, रामनरेश , लंकुश, संतोष, शांति देवी, बुधा , रामनिवास, राममिलन, अनिल, सहित काफी संख्या में लोगों द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल से गांव-गांव फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाने के निर्देश हुए हैं लेकिन गांव में लेखपाल द्वारा आज तक कोई कैंप नहीं लगाया गया है ना ही कोई फार्मर रजिस्ट्री की गई है खानापूर्ति के लिए लेखपाल एक दिन आए थे और फिर दोबारा देखने नहीं आए इस दौरान ग्रामीणों ने आय जाति ,निवास , प्रमाण पत्रों को मनमाने तरीके से बनाने, कृषक दुर्घटना की फाइल रिपोर्ट ना लगाने, गौशाला की जमीन की पैमाईश ना करने जैसी तमाम समस्याएं बताईं कई गंभीर आरोपों का संज्ञान लेकर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने ग्राम चंदौरा बहादुर में तैनात लेखपाल आशीष कुमार यादव को निलंबन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जिसके परिणामस्वरूप उप जिलाधिकारी सदर द्वारा लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी बिo राo द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा लगातार की जा रही है। 30 अप्रैल तक पंचायत भवन पर कैंप लगाकर कर फॉर्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है जहां लेखपाल , पंचायत सहायक, जनसेवा केंद्र के लोग बैठ रहे हैं। तथा उनका सहयोग हेतु ग्राम प्रधान और कोटेदार भी निर्देशित किया गया। ऐसे में किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाएगी तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular