Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंपूर्ण समाधान दिवस में 176 शिकायतें, 32 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 176 शिकायतें, 32 का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर। तहसील बिंदकी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसमस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और जिलाधिकारी रविंद्र सिंह मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 176 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 144 शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इस दौरान सीएम युवा उद्यमी योजना, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आयुष, कृषि एवं पूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन भी प्राप्त किए। साथ ही होम्योपैथिक और आयुष विभाग द्वारा दवा वितरण भी किया गया। सीएम युवा उद्यमी योजना से 05 आवेदन, समाज कल्याण – 06, वृद्धा पेंशन आवेदन व दिव्यांगजन सशक्तिकरण – 22 (उपकरण/प्रमाण पत्र), होम्योपैथिक एवं यूनानी – 62 लोगों को दवा वितरण, आयुष विभाग – 29 लोगों को दवा वितरण, कृषि विभाग (पीएम किसान सम्मान निधि) – 06 आवेदन, जिला पूर्ति विभाग – 15 आवेदन तथा व्यक्तिगत शौचालय – 02 आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular