Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeसम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं, 15 का मौके पर निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं, 15 का मौके पर निस्तारण।

गोण्डा। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील करनैलगंज में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनसुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 76 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित कर आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय टीम गठित की जाए और मौके पर स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से अवैध अतिक्रमण, चकमार्ग, तालाब की जमीन, नाली तथा चकरोड से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर उनके समक्ष कार्रवाई की जाए तथा निस्तारण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का भी तत्काल संज्ञान लिया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनवाकर उनका वितरण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। इस दौरान लेखपालों, ग्राम पंचायत सचिवों तथा अन्य अधिकारियों को सूची का मिलान कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल, उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, नायब तहसीलदार अतुल पाल, नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी तथा उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular