महोबा। शनिवार को थाना पनवाड़ी, जनपद महोबा पर आवेदिका भगवती पासवान पत्नी सुरेन्द्र पासवान, निवासी ग्राम नौगांव फदना रोड, कस्बा पनवाड़ी द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदिका द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी जेठानी रजनी पत्नी छबीलाल एवं ननद भारती पासवान पुत्री बलवान द्वारा उनके साथ गाली-गलौज एवं विवाद किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना पनवाड़ी पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से दोनों पक्षों को बुलाया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया।
काउंसलिंग के दौरान द्वितीय पक्ष ( रजनी एवं भारती पासवान) द्वारा यह सहमति व्यक्त की गई कि भविष्य में वे आवेदिका के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, गाली-गलौज नहीं करेंगी। उक्त समझौते पर दोनों पक्षों की सहमति प्राप्त हुई, जिसके पश्चात आवेदिका संतुष्ट होकर अपने घर के लिए प्रस्थान कर गई। थाना पनवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में पुलिस से संपर्क कर समस्या का शांतिपूर्ण समाधान कराएं।





