Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeInternational'इंजन रूम खाली करो...', पहले चेतावनी और फिर गोलीबारी; ट्रंप ने कहा-...

‘इंजन रूम खाली करो…’, पहले चेतावनी और फिर गोलीबारी; ट्रंप ने कहा- नाकाबंदी तोड़ रहा था ईरानी जहाज

राष्ट्रपति ट्रंप ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी मालवाहक जहाज ‘तौस्का’ को जब्त करने की घोषणा की। जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास किया था।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक ईरानी मालवाहक जहाज को रोका गया और बाद में उसे जब्त कर लिया गया। यह घटना तब हुई जब जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका द्वारा लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी को पार करने की कोशिश की।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुअन्स ने उस जहाज को रुकने की साफ चेतावनी दी थी लेकिन जब ईरानी क्रू ने बात नहीं मानी तो इंजन रूम में छेद करके रोक दिया गया।

अमेरिका की हिरासत में जहाज

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, ईरानी जहाज तौस्का लगभग 900 फीट लंबा था और उसका वजन लगभग एक विमानवाहक पोत जितना था। रोके जाने के बाद तौस्का अब अमेरिकी मरीन की हिरासत में है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “तौस्का पर यूएस ट्रेजरी के प्रतिबंध लगे हुए हैं, क्योंकि उसका पहले अवैध गतिविधियों का इतिहास रहा है। जहाज अब पूरी तरह हमारी हिरासत में है और हम देख रहे हैं कि उस पर क्या-क्या है!”

Marinetraffic.com के अनुसार, ‘तौस्का’ एक कंटेनर जहाज है जो ईरानी झंडे के तहत चल रहा था। छह घंटे पहले तक इसकी स्थिति अरब की खाड़ी में थी।

सीजफायर खत्म होने में बचा कुछ दिन का समय

ईरानी झंडे वाले जहाज को जब्त करने की ट्रंप की घोषणा ऐसे समय में आई है, जब दोनों देशों के बीच संघर्ष-विराम खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस घटनाक्रम ने उन वार्ताओं के पहले से ही अनिश्चित भविष्य को और भी ज्यादा अनिश्चित बना दिया है, जो पाकिस्तान में होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular