Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeBusinessMeta Layoff: खुद की हमशक्ल बनवा रहे जुकरबर्ग का फरमान! 16000 लोग...

Meta Layoff: खुद की हमशक्ल बनवा रहे जुकरबर्ग का फरमान! 16000 लोग नौकरी से धोएंगे हाथ: 20 मई से शुरू होगी छंटनी

Meta Layoff: मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का पहला चरण 20 मई 2026 से शुरू होगा, जिसमें लगभग 8,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Meta Layoff: खुद की हमशक्ल बनवा रहे मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग आने वाले समय में 16,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेंगे। यानी मेटा प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि इस छंटनी का पहला चरण 20 मई (Metal Layoff First Face) को शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 8000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

हजारों की संख्या में लोग होने वाले हैं बेरोजगार

मेटा में आने वाले महीने में होने वाले लेऑफ से हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार होने वाले हैं। छंटनी का पहला राउंड 20 मई 2026 से शुरू होगा। इस राउंड में करीब 8 हजार लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है। दूसरे राउंड की छंटनी की डिटेल्स, जिसमें इसकी टाइमिंग और स्केल शामिल है, अभी फाइनल की जा रही हैं।

एग्जीक्यूटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैपेबिलिटी में एडवांसमेंट के आधार पर अपने प्लान में बदलाव कर सकते हैं। कुछ महीने पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया था कि मेटा अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के 20% या उससे ज्यादा लोगों को निकालने पर विचार कर रहा है। कंपनी ने अभी तक इन प्लान्ड कटौतियों पर कोई कमेंट नहीं किया है।

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग AI में भारी निवेश कर रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि वे अपनी कंपनी के कामकाज को इस टेक्नोलॉजी के हिसाब से बदल देंगे। यह ट्रेंड अमेरिका की दूसरी बड़ी कंपनियों में भी देखा जा रहा है, खासकर टेक सेक्टर की कंपनियों में।

टेक कंपनियों में भर-भरकर हो रही छंटनी

अमेरिका अब भी सबसे ज्यादा प्रभावित बाजार बना हुआ है। इस साल अब तक दुनिया भर में हुई छंटनियों में से लगभग 77 प्रतिशत यहीं हुई हैं, जहां 62 कंपनियों में 61,000 से ज्यादा नौकरियाँ खत्म की गई हैं।

कंपनियों की बात करें तो, 2026 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा छंटनियों की रिपोर्ट Oracle ने दी है। कंपनी ने अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे बड़े पुनर्गठन के तहत 25,000 से ज्यादा पद खत्म किए हैं। इसके बाद Amazon का नंबर आता है, जिसने अपने कामकाज को सुव्यवस्थित करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयासों के तहत लगभग 16,000 नौकरियां खत्म की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular