चन्दौली । सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैम्पस के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा जगत में एक बार फिर अपना परचम लहराया। घोषित इस परिणाम में विद्यार्थियों ने दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत के बल पर शानदार सफलता प्राप्त की। “दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत की चाबी से मनुष्य सफलता के अनेक बंद द्वार स्वयं के लिए खोल लेता है” — इस उक्ति को छात्रों ने अपने प्रदर्शन से चरितार्थ किया।
इस वर्ष के परिणाम में उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि स्कुल का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें 14 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 130 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 10वीं में बालिकाओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। मनस्वी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्वेषा सिंह ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं नौरिता जैन एवं प्रार्थना गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है — सामाजिक विज्ञान में अन्वेषा सिंह ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में मनस्वी जैन ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंग्रेजी विषय में नयन अग्रवाल ने 99 अंक प्राप्त किए। हिंदी विषय में श्रेया सिंह ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित (बेसिक) में नौरिता जैन ने 98 अंक प्राप्त किए तथा गणित (स्टैंडर्ड) में प्रार्थना गुप्ता एवं सृष्टि सिंह ने 96 अंक प्राप्त किए। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जान्हवी खंडेलवाल, कीर्ति दूबे, कृतिका राय, समृद्धि सिन्हा, सार्थक, मोहम्मद तल्हा, परी सिंह, नौरिता जैन, प्रार्थना गुप्ता, अन्वेषा सिंह एवं मनस्वी जैन ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।





