Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeसाइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देशभर में मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पुराने मोबाइल फोन के बदले नकद या अन्य सामान देकर उन्हें इकट्ठा करता था और फिर उनके IMEI का दुरुपयोग कर ठगी करता था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनु कुमार यादव और थाना श्यामदेउवा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परतावल क्षेत्र से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांव-गांव घूमकर लोगों से पुराने मोबाइल फोन खरीदते थे और उन्हें कोलकाता में अपने सहयोगियों को बेच देते थे। वहां से ये फोन साइबर अपराध में प्रयोग किए जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 318 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 5 अतिरिक्त मोबाइल, 55 फर्जी मोबाइल पर्चियां, 5700 रुपये नकद तथा 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का इस्तेमाल OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल खरीद-बिक्री के दौरान सतर्कता बरतें और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही लेन-देन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular