बढ़नी सिद्धार्थनगर। अभा मध्यदेशीय वैश्य (कांदू) समाज, बढ़नी की एक विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें पीपीगंज निवासी होनहार युवक अभिषेक मद्धेशिया के गोरखपुर स्थित एक हॉस्पिटल में हुई मौत की विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की गई।
मध्यदेशीय वैश्य (कांदू) समाज, पीपीगंज(गोरखपुर) निवासी व प्रतिभाशाली युवक अभिषेक मद्धेशिया (25 वर्ष) की गोरखपुर स्थित एक हॉस्पिटल में पथरी के आपरेशन के बाद भारी रक्तस्राव होते रहने के कारण एक अप्रैल को हुई संदिग्ध मौत का मामला पूरे मंडल में फैलता जा रहा है।लोगो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।
मध्यदेशीय वैश्य (कांदू)समाज के बढ़नी इकाई की आज संपन्न हुई शोक बैठक में अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया ने कहा कि चिकित्सीय लापरवाही का शिकार हुआ होनहार युवक अभिषेक यूपी पुलिस में दरोगा का परीक्षा दिया था।समाज के सुरक्षा की मंशा रखने वाला युवक खुद ही चिकित्सकों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया,उसकी मां चीत्कार रही है,अन्य परिजन घोर सदमे में है।संबंधित अस्पताल के विरुद्ध वाद तो पंजीकृत हुआ किंतु शासन प्रशासन वैश्य समाज के लाल के प्रति गंभीर नहीं है।
बैठक में उपस्थित संजय मद्धेशिया, अजय गुप्त, अखिलेश मद्धेशिया, राजेंद्र गुप्त (छट्ठू बाबू), संजय पंसारी, प्रदीप मद्धेशिया, अंचल मद्धेशिया, अभियंक मद्धेशिया, नीतिश मद्धेशिया आदि ने शोक व्यक्त करते हुए मामले की विशेषज्ञों से त्वरित जांच की मांग की।लोगों ने शोक संतप्त परिवार को 5 करोड़ की सहायता शीघ्र दिए जाने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है।





