वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन व योगदान पर डाला प्रकाश
फतेहपुर। डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आम्बेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बाबा साहब को देश का वास्तविक शिल्पी बताते हुए कहा कि उन्होंने शोषित वर्ग और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज महिलाएं और वंचित वर्ग समाज में सशक्त रूप से खड़े हैं।
वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान गरीब, असहाय और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी रक्षा के लिए संकल्पित है। गोष्ठी में रंजीत मौर्य एडवोकेट, सभासद सादाब अहमद, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, पंडित रामनरेश महराज, देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, कल्याण सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान मणि प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, संतोष कुमारी शुक्ला, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राइन, बीआर सरोज, सैयद सहाब अली, शकीला बानो, रेखा पासवान, बसीर अहमद, अजय बच्चा, मो. इशरत खान, कौशल कुमार शुक्ला, वकील खान, नजमी कमर, मो. इस्माइल, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, इलियास खान, निजामुद्दीन, निजाम राइन, अमित श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल हमीद, अमीरउलजमा खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।





