Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का अधिवक्ताओं ने...

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट बाबू सिंह यादव ने जीत के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई वितरित कर उनका जोरदार स्वागत किया।

अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी तथा संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने संरक्षक वसीम अंसारी एवं असलम शेख खां का आशीर्वाद भी लिया और कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के कारण ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और सर्व समाज के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हुआ है।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिव कुमार अग्निहोत्री से भी मिले और उन्हें माला पहनाकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता नरोत्तम सिंह, मोहम्मद अयूब, मणि भूषण सिंह, मोहम्मद आसिफ, वजाहत हुसैन, कमरुद्दीन, अरविंद, रामसनेही पासवान, एहसान खान, आसिफ मकसूद, गुलाम जब्बार, बदरुल हक, करीम खान, रणजीत मौर्य, श्रीराम पटेल, शाहजहां, अरविंद यादव, पुरुषोत्तम यादव, नदीमउद्दीन पप्पू सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular