Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeItawaअदिति आई हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

अदिति आई हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

अब इटावा में भी दक्षिण भारत जैसी सुविधाएं मिलेंगी- डॉ.दीपा गौर

बच्चों की विजन थेरेपी एवं मायोपिया कंट्रोल क्लीनिक की सुविधा उपलब्ध

इटावा। शहर के सिविल लाइन्स(ईदगाह) जीजीआईसी के सामने विश्व स्तरीय मशीनों व सुविधाओं से सुसज्जित अदिति आई हॉस्पिटल का मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/MACT राम चन्द्र यादव 1st ने डा.दीपा गौर एमबीबीएस एमएस,अनिल कुमार गौर पूर्व अध्यक्ष डीबीए सहित शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थित में फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने अदिति आई हॉस्पिटल को देखकर कहा कि ऐसी विश्व स्तरीय मशीनों व सुविधाओं से आंखों के मरीजों को शहर में ही अब बेहतर इलाज मिल जाएगा।उन्होंने डा.दीपा गौर व पूर्व अध्यक्ष डीबीए श्री गौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अदिति आई हॉस्पिटल की संचालक डा.दीपा गौर एमबीबीएस,एमएस,FIOL नेत्र रोग विशेषज्ञ(पूर्व कंसल्टेंट शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर)ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में दक्षिण भारत जैसी सुविधाओं सहित सम्पूर्ण नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद की जांच एवं फेको द्वारा ऑपरेशन,फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण, प्रीमियम लेंस(मल्टीफोकस/टोरिक),रेटीना परीक्षण (पर्दे की जांच),ग्लूकोमा की जांच,भेंगापन की जांच,प्रिज्म थेरेपी,चश्मे का नंबर,बच्चों की विजन थेरेपी,मायोपिया (नंबर बढ़ना) नियंत्रण आदि की विश्व स्तरीय मशीनों द्वारा जांच व ऑपरेशन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा,बृजेंद्र गुप्ता,मुकुट सिंह यादव,डीडी मिश्रा,राहुल शाक्य,महामंत्री नितिन तिवारी,देवेन्द्र पाल सिंह, बृजेन्द्र चौहान,रूपेन्द्र सिंह,श्याम बाबू शर्मा,मनोज गौर,जीजी चौधरी, विवेक स्वरूप अग्रवाल,सत्यवीर यादव, हरिहर नारायण सिंह,महेन्द्र सिंह चौहान,इम्तियाज अली,अरुण कुमार,देवेंद्र मिश्रा,मो.साजिद,मनोज दीक्षित,डा.पीयूष पांडे,डा.एस.सी.गुप्ता,डा.हिमांशु यादव, पत्रकार गौरव डुडेजा,राजेन्द्र भसीन व वहाज अली निहाल सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर डा.दीपा गौर व अनिल कुमार गौर को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular