Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeथाना समाधान दिवस में गूंजी बिजली बिल की समस्या, अंबेडकर जयंती को...

थाना समाधान दिवस में गूंजी बिजली बिल की समस्या, अंबेडकर जयंती को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

बांसी सिद्धार्थनगर। शनिवार को बांसी कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी (SDM) निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ और ‘पीस कमेटी’ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जहाँ एक ओर जनसमस्याओं की सुनवाई हुई, वहीं आगामी त्योहारों और जयंतियों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई।समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी (CO) बांसी शुबेन्दू सिंह और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। कुल 07 मामले पटल पर आए, लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित मातहतों को शिकायती पत्र सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।समाधान दिवस में नगर पालिका परिषद बांसी के वार्ड रानी लक्ष्मीबाई नगर की निवासी सायबा खातून का मामला चर्चा का विषय रहा।

पीड़ित महिला के मुताबिक, बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण उन्हें महज एक महीने का 4500 रुपये का बिल थमा दिया गया है। न्याय के लिए भटक रही महिला ने शिकायती पत्र सौंपकर बिल में सुधार और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।शांति समिति की बैठक: 14 अप्रैल की तैयारियों पर चर्चा समाधान दिवस के साथ ही आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी हुई। अधिकारियों ने मौजूद संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।इस अवसर पर उपनिरीक्षक शम्स जावेद खान, बलराम धर दुबे, छोटेलाल, राम आज्ञा सिंह, राजस्व निरीक्षक कन्हैया सिंह, दयानंद लाल श्रीवास्तव, लेखपाल भानूप्रताप, सियाराम, निधि चौधरी सहित बसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी पट्टू राम आजाद, आशीष कुमार गौतम, सुनील कुमार जाटव और क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक व फरियादी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular