पटना वीमेंस कॉलेज द्वारा विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए 30 अप्रैल तक फॉर्म की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है।
पटना वीमेंस कॉलेज की ओर से विभिन्न यूजी, पीजी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी छात्राएं इस कॉलेज में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं वे 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। एप्लीकेशन फॉर्म पटना वीमेंस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट patnawomenscollege.in पर जाकर भरा जा सकता है।
प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी आयोजित
पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एंट्रेस एग्जाम का माध्यम से दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 मई को करवाया जायेगा। प्रवेश परीक्षा OMR बेस्ड होगी जिसमें 70 नंबर के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। स्नातक के अलावा बीकॉम व वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जायेंगे और इंटरव्यू को ध्यान में रखकर ही प्रवेश दिया जायेगा। पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन मेरिट के आधार पर मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
- पटना वीमेंस कॉलेज एडमिशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnawomenscollege.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admission UG/PG/MCA/PG Diploma 2026-27 Form filling Link पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पाठ्यक्रम का चुनाव करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Patna Womens College Admission Form 2026
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ ही सभी उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। एमए होम साइंस पाठ्यक्रम के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। सभी छात्र ध्यान रखें कि वे फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस अवश्य जमा करें, बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा और आप प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





