ब्रिटेन के विश्वविद्यालय शिक्षा को वास्तविक जीवन की उपलब्धियों से जोड़ने के लिए अपने प्रोग्राम बदल रहे हैं। अब वे केवल सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय पढ़ाई और व्यावहारिक अनुभव को जोड़ रहे हैं। नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान उद्योगों के साथ मिलकर छात्रों को वास्तविक प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट चुनौतियों से रूबरू करा रहे हैं, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है। अंतरराष्ट्रीय माहौल भी छात्रों को बहुसांस्कृतिक कार्यस्थलों के लिए तैयार करता है।
ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी के सामने यह चुनौती बढ़ रही है कि वहां दी जाने वाली शिक्षा को असल जिंदगी की उपलब्धियों में कैसे बदला जाए। इसको देखते हुए, अब प्रोग्राम डिजाइन करने के तरीकों में एक बड़ा बदलाव आया है। अब ये प्रोग्राम सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें पढ़ाई और प्रैक्टिकल नॉलेज दोनों को शामिल किया जा रहा है।
लर्निंग के वो तरीके जिनमें वर्कप्लेस की झलक है
सबसे बड़े बदलावों में से एक है- प्रोग्राम को तैयार करने में इंडस्ट्रीज की भागीदारी। केवल केस स्टडी तक सीमित रहने के बजाय, अब अच्छे संस्थान छात्रों को रियल प्रोजेक्ट्स, क्लाइंट्स की जरूरतों और कामकाज की चुनौतियों से रूबरू करा रहे हैं, जो बिल्कुल वैसा ही अनुभव है जैसा कंपनियां चाहती हैं। आज के डिग्री प्रोग्राम्स में बिजनेस क्लीनिक, प्रोजेक्ट-बेस्ड मॉड्यूल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप जैसी खासियतें आम होती जा रही हैं।
Northumbria University उन यूनिवर्सिटीज में से एक है जो इस बदलाव में सबसे आगे रही है। इसके Newcastle Business School में छात्रों को संस्थाओं के साथ लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। इससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीमवर्क और क्लाइंट से बात करने के स्किल्स में निखार आता है।
क्लासरूम के माहौल में ग्लोबल व्यू
मॉडर्न हायर एजुकेशन की एक और खासियत इसका Internationalisation होना है। जिन कैंपस में सौ से अधिक देशों के छात्र पढ़ते हैं, वहां की कल्चरल डायवर्सिटी केवल दिखावे के लिए नहीं होती, बल्कि उसे लर्निंग प्रोसेस का हिस्सा बनाया जाता है। क्लासरूम्स के डिस्कशन, ग्रुप प्रोजेक्ट्स और सोशल इंटरैक्शन, ये सभी ग्लोबल व्यू को समझने का एक मंच बन जाते हैं। आज के समय में हर क्षेत्र की कंपनियां ऐसे ही अनुभव वाले लोगों को पसंद कर रही है।
ऐसे माहौल में साथी छात्रों के साथ सीखने का एक अलग फायदा होता है। यहां छात्र न केवल शिक्षकों से सीखते हैं, बल्कि वे अपने साथियों के अनुभवों, उनके जीवन के लक्ष्यों और उनके प्रोफेशनल एक्सपीरियंस से भी बहुत कुछ सीखते हैं। यह सब उन्हें उन मल्टीकल्चरल वर्कप्लेस के लिए तैयार करता है, जहां उनमें से ज्यादातर छात्र आने वाले समय में काम करेंगे।
Newcastle Upon Tyne में यूनिवर्सिटी का मल्टीकल्चरल कैंपस 130 से अधिक देशों के छात्रों का घर है, जो अलग-अलग आइडिया, कल्चर और आइडेंटिटी का मेल है। Northumbria University की रीजनल डायरेक्टर अश्विनी ठाकुर का कहना है कि जो चीज इस यूनिवर्सिटी को वास्तव में खास बनाती है, वह है Employability और Real-World Learning पर इसका लगातार फोकस।
लेक्चर हॉल से बाहर की दुनिया
एक नए देश में यूनिवर्सिटी लाइफ चुनौतीपूर्ण हो सकती है। Northumbria जैसी यूनिवर्सिटी, जो विदेशी छात्रों पर खास ध्यान देती है, वे उनके लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम, एकेडमिक स्किल्स ट्रेनिंग, वेलबिंग सर्विस और खास एडवाइजरी टीम्स पर काफी निवेश करती है। इसका मकसद यह है कि छात्रों का नया सफर बहुत मुश्किल न हो, लेकिन साथ ही उन्हें खुद को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का मौका भी मिले।
इसके अलावा शहर का माहौल भी मायने रखता है। जिन शहरों में रहना सस्ता है, जहां छात्रों की अच्छी कम्युनिटी है और जो बेहतर कल्चरल लाइफ देते हैं, वहां पढ़ाई का अनुभव बेहतर और लंबे समय तक चलने वाला होता है। ऐसे में छात्र अपनी तरक्की पर ध्यान दे पाते हैं, न कि सिर्फ रोजमर्रा की भागदौड़ और खर्चों के इंतजाम में।
पढ़ाई सिर्फ डिग्री तक सीमित नहीं
डिग्री सिर्फ एक एंट्री टिकट है, लेकिन प्रोफेशनल कनेक्शन ही यह तय करता है कि कोई उम्मीदवार कितना आगे बढ़ पाएगा। आज के समय में नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी का एलुमिनाई नेटवर्क, जो अलग-अलग देशों और इंडस्ट्रीज तक फैला है, हायर एजुकेशन के एक बड़े एसेट माने जाते हैं। यह नेटवर्क पढ़ाई खत्म होने के लंबे समय बाद तक मेंटरशिप, सहयोग और करियर में आगे बढ़ने के मौके देता रहता है।
एक बड़ी तस्वीर
यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि पढ़ाई कहां की जाए, बल्कि यह कि कोई संस्थान छात्रों को आगे बढ़ने में कैसे मदद करेगा। आज के समय में वही यूनिवर्सिटी आगे बढ़ेगी जो शिक्षा को एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया मानती हैं, एक ऐसा मेल जहां पढ़ाई की सख्ती के साथ-साथ वर्क लाइफ का एक्सपीरियंस, दुनिया भर की विविधता और कुछ बड़ा करने का हौसला मिलता हो, जो सिर्फ एक डिग्री से कहीं बढ़कर हो।
आज के Competitive World में पढ़ाई और काम के बीच ऐसा तालमेल ही अंत में छात्रों को सफल बनाता है और उनके करियर को संवारता है।





