Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत जीवन में हमेशा होती है...

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत जीवन में हमेशा होती है सार्थक : वरुण मिश्रा

उरुवा ब्लॉक से परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षक इस वर्ष हुए सेवानिवृत्त।

बीरपुर पटखौली में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण व सेवानिवृत्त निवर्तमान प्रधानाध्यापक विदाई कार्यक्रम संपन्न।

मेजा, प्रयागराज : विकास खंड उरुवा के संविलियन विद्यालय बीरपुर पटखौली में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ-साथ विद्यालय के सेवानिवृत्त निवर्तमान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव का विदाई कार्यक्रम बड़े ही सुंदर ढंग से धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती जी की वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शीतला प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम के आयोजक व मेजबान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा एवं समस्त आगंतुक अतिथियों बुकें,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनन्दन किया।

विद्यालय के शिक्षक जय हनुमान यादव द्वारा कार्यक्रम में पधारें सभी आगन्तुक अतिथियों का बैच व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विद्यालय से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल छात्र सरोज कुमार को तथा एक से आठ तक की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को और समस्त कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को भी मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेजबान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त निर्वतमान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह के कार्यकाल की यादों को ताजा करते हुए अभिनन्दन पत्र पढ़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने सेवानिवृत्त निर्वतमान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव को उनके विदाई समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र एवं अभिनन्दन पत्र भेंटकर उनके आगामी भविष्य की सुखद कामना की।

बीईओ उरुवा ने कहा कि इस वर्ष हमारे ब्लॉक से दो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है,एक तो संतोष कुमार यादव जी और दूसरे शिक्षक इतत्खारुल हुसैन प्राथमिक विद्यालय मनु के है। शिक्षक नेता विनोद शुक्ला ने सेवानिवृत्त निर्वतमान प्रधानाध्यापक का अंग वस्त्र एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षक व जन मानस भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का सफल एवं बेहतरीन,कुशलतापूर्वक संचालन सुरेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेजबान विद्यालय के शिक्षक मंजू श्री, अनिल कुमार, राजेश कुमार, असरीन असरफ, वीरेंद्र सिंह, पुष्पलता तिवारी, आलोक कुमार, सुशील कुमार व अखिलेश कुमार ने बहुत ही अच्छे व सुव्यवस्थित ढ़ंग से बच्चों के साथ लगकर पूरे मनोयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाकर उसमें चार चांद लगा दिया और कार्यक्रम के अंतिम तक आये हुए सभी आगन्तुकों को नास्ता एवं भोजन करवाया।

उक्त अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ उरुवा के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, एआरपी उरुवा अजीत मिश्रा, रामानंद शुक्ला, जगदीश मिश्रा व प्रमोद शुक्ला तथा संदीप पांडेय, दिवाकर दत्त मिश्रा, शोभनाथ पांडेय, रविशंकर द्विवेदी, शिवचरण, मुकेश शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, रुक्मणी पांडेय, कृष्ण कुमार शुक्ला, बृजेश भारती, पूजा भरद्वाज, पुष्पलता सिंह, सविता जैसल, अखिलेश द्विवेदी, गुलबंस सिंह, सुमन सिंह, मीना सिंह, जयशंकर पांडेय, साधना शुक्ला, गुंजा मिश्रा, संगीता सिंह, पुष्पा कुमारी आदि ब्लॉक के कई शिक्षक व गाँव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular