किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ कुछ हर्बल टी भी फायदेमंद हो सकती हैं।
किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा है जो खून को फिल्टर करने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखने का काम करती है। आजकल खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान और कम पानी पीने की आदत से किडनी संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
पानी और हेल्दी डाइट के साथ-साथ कुछ हर्बल टी भी किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये चाय नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करती हैं और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट हर्बल टी के बारे में जो किडनी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
किडनी के लिए फायदेमंद हर्बल टी
- ग्रीन टी- ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है और किडनी स्टोन बनने की संभावना को कम करती है।
- कैमोमाइल टी- ये टी स्ट्रेस कम करने और नींद सुधारने के अलावा किडनी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी टिश्यू की सुरक्षा करते हैं।
- नेटल टी- नेटल लीफ में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो यूरिन फ्लो को बढ़ाकर शरीर से यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह किडनी की सफाई और बेहतर फंक्शन में सहायक है।
- अजमोद की चाय- अजमोद प्राकृतिक डाययूरेटिक है, जो यूरिनेशन बढ़ाकर किडनी को साफ करता है। यह किडनी स्टोन बनने से रोकने और मौजूदा छोटे स्टोन को निकालने में भी मदद कर सकता है।
- कॉर्न सिल्क टी- मकई के रेशे की चाय किडनी हेल्थ के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल की जाती है। यह पेशाब संबंधी इन्फेक्शन को कम करती है और सूजन घटाने में मदद करती है।
- अदरक की चाय- अदरक की चाय शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करती है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर किडनी के फंक्शन को सपोर्ट करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी को इन्फेक्शन और सूजन से बचाते हैं।
- सिंहपर्णी जड़ की चाय- सिंहपर्णी की जड़ नेचुरल डाययूरेटिक और डिटॉक्सिफायर है। यह किडनी में जमा एक्स्ट्रा नमक और पानी को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे किडनी पर लोड कम होता है।
- हिबिस्कस टी- गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती है जो किडनी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को डैमेज से बचाते हैं और यूरिनरी इन्फेक्शन कम करने में सहायक होते हैं।
- हल्दी की चाय- हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन किडनी इंफ्लेमेशन और इन्फेक्शन से बचाता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो किडनी को डैमेज से बचाने में मदद करता है।
कुछ जरूरी बातें
- रोज 7-8 गिलास पानी किडनी को साफ रखने में मदद करता है।
- नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें।
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- हर्बल टी भी सीमित मात्रा में पिएं।





