Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का सनसनीखेज...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप

आजमगढ़ (अवधनामा ब्यूरो)। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गाँव में उस वक्त मातम और हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक के भाई अफरोज अहमद के अनुसार, उनके बड़े भाई 36 वर्षीय फिरोज अहमद रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने साथी गणेश राजभर के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे। गणेश उन्हें उत्कर्ष राय के यहाँ चलने की बात कहकर घर से अपनी गाड़ी पर बैठाकर साथ ले गया। परिजनों का दावा है कि करीब तीन घंटे बाद गणेश वापस आया और फिरोज का मोबाइल देकर बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है।

जब घरवाले बदहवास होकर जिला अस्पताल पहुँचे, तो वहां फिरोज का शव इमरजेंसी वार्ड के बाहर पड़ा मिला। आरोप है कि परिजनों को देखते ही मौके पर मौजूद उत्कर्ष राय वहां से रफू-चक्कर हो गया, जिससे हत्या का शक और गहरा गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिरोज की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी मेहरुन्निशा और चार छोटे छोटे बच्चों में 3 बेटियां और 1 बेटे है। फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular