Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के छात्र...

स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के छात्र छात्राओं ने सेवित क्षेत्र में रैली निकाल कर अभिभावकों को शत प्रतिशत नामांकन के संदेश दिए। रैली के दौरान युवा समाजसेवी अम्बुज सिंह ने बच्चों को लड्डू खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया और स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चे अंशिका, ऋषभ पाल और विशाल की तरह अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। पढ़ेंगे, पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनायेंगे ‌। कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करो जतन,घर घर शिक्षा दीप जलेगा,हर बच्चा स्कूल चलेगा।-आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे।सुन लो भैया,सुन लो बहना-अनपढ रहकर कभी न रहना।–आदि नारे लगाते हुए घोरहा, केशवपुर और गाजीपुर गांवों का भ्रमण किया।

शिक्षकों ने अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को प्रेरित किया।इं प्र अ संजीव कुमार ने अभिभावकों को बताया कि स्कूल में योग्य शिक्षकों के साथ निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें,ड्रेस, जूते मोजे, गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन,स्मार्ट क्लास, लर्निंग बाई डूंइग लैब आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल वाटिका संचालित है।ई सी सी एजूकेटर भी नियुक्त हैं। नोडल संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने बताया कि बच्चों को करके सीखने, विज्ञान और गणित किट का प्रयोग, खेती किसानी के बारे में जानकारी,खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को पर्याप्त प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

स्कूल में मीना मंच संचालित है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल की टीम हमेशा जिला चैम्पियन रहती है। अवनीश वर्मा ने कहा कि माननीय अभिभावक, बच्चों के माता-पिता अपने पाल्यों को नियमित स्कूल भेंजे। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी करें, यदि कोई कमजोरी है तो मुझसे, कक्षाध्यापक से या प्रधानाध्यापक से सम्पर्क करें,हर समस्या का समाधान किया जाएगा। अभिभावकों और बच्चों के मां -बाप के स्कूल में आने से हमारे शिक्षकों को ऊर्जा और ताकत मिलती है। रैली में एस एम सी अध्यक्ष रीता मौर्य भी साथ रहीं।विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, मीना मंच इंचार्ज, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह खेल अनुदेशक, स्नेहा शुक्ल,एल बी डी इंचार्ज,रिपु मौर्य आदि ने रैली के दौरान अभिभावकों से संवाद किया और स्कूल नियमित न आने वाले बच्चों के अभिभावकों से शिकायत भी दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular