Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा का स्थापना दिवस लोटन मे मनाया गया संगठन मजबूत करने पर...

भाजपा का स्थापना दिवस लोटन मे मनाया गया संगठन मजबूत करने पर जोर

47वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

लोटन सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोटन बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोटन मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों को नमन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण भी किया गया तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और सेवा भाव के बल पर देश में सुशासन स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दृगनरायण सिंह, अजय सिंह, बबलू पाण्डेय, सुनील जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, रुद्रनरायण पाण्डेय, विकास सिंह,कृष्णदत्त त्रिपाठी,आदित्य प्रताप सिंह, विनय सिंह, रामबचन सिंह लोधी, विंदेश्वरी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular