Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomeItawaपुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन किया गया आयोजित

पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन किया गया आयोजित

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए गये आवश्यक निर्देश,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को किया सम्मानित।

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों,क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों/थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की।गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनकी रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी,आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस प्रणाली,एफआईआर लिंकिंग,आई-रेड(सड़क दुर्घटना),ट्रैफिक प्रबंधन,एन-स्टेप/ई-समन तामिला, ऑपरेशन कन्विक्शन,गैंगस्टर एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही,प्रस्तावित गैंगस्टर कार्रवाई तथा अपराधियों की सतत निगरानी के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके उपरांत सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

निरीक्षक शशांक राजपूत (प्रभारी IGRS),रमाकान्त चतुर्वेदी (एडीजीसी अभियोजन),का0सुनील कुमार तिवारी (वैदपुरा),का0रविकान्त पाण्डेय (IGRS कार्यालय),का0अंकित चौधरी (IGRS कार्यालय),म0आ0मनीषा तिवारी (मॉनिटरिंग सेल),हे0का0अजीत प्रताप सिंह (थाना फ्रेंड्स कॉलोनी),का0 थान सिंह (बलरई),का0संजय साहू (भरथना),का0दानवीर सिंह (चौबिया),
का0 संदीप कुमार (बसरेहर),का0भीम सिंह (इकदिल),का0श्यामपाल (इकदिल),का0अनिल कुमार (थाना कोतवाली),का0मोतीलाल (एसएसपी एस्कॉर्ट/पुलिस लाइन),का0 गुलाब सिंह (डीसीआरबी),हे0का0दुर्गेश कुमार (यातायात कार्यालय),का0ओपेन्द्र (नारकोटिक्स सेल),हे0का0उमेश (WCSO/मिशन शक्ति)को सम्मानित किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण,थानाध्यक्ष/थाना प्रभारीगण,शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular